Uncategorized

पिथौरागढ़ पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जिला: महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिथौरागढ़ पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जिला है। पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए अति शीघ्र बीस सीटर विमान सेवा प्रारंभ होने वाली है। जिसके लिए शासन स्तर प्रयास जारी है।
शनिवार को पिथौरागढ़ आगमन पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ क्षेत्र सुंदरता की अनौखी मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले चार वर्षो के भीतर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आने वाले एक साल के भीतर जो विकास कार्य होंगे वह विकास के लिए मील के पत्थर साबित होंगे। सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए जुटे ताकि वर्ष 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ फिर से राज्य में सरकार बने।
इस मौके पर विधायक चंद्रा प्रकाश पंत ने विस क्षेत्र कमें पर्यटन विकास की समस्याएं रखी। जिस पर मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लए कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर कार्य करने को कहा। केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी ने पर्यटन मंत्री से जिले के पर्यटक स्थलों को भव्य और दिव्य बनाने की मांग रखी । उन्होंने कहा कि चीन और नेपाल सीमा से लगा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर आ सके।
इससे पूर्व सतपाल महाराज के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री महिमन कन्याल, कृपाल वल्दिया, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, कोषाध्यक्ष सुभाष जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र लुंठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट, जिला मंत्री महेश पाठक, प्रवक्ता राजेंद जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, विनोद भट्ट, मनोज मेहता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकबर खान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गोपाल चंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!