फुटबॉल में राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ ने मारी बाजी

Spread the love

कबड्डी बालक-बालिका वर्ग राइंकॉ कांडई विजेता, राइंकॉ नरधार रहा उपविजेता
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ ने जाती। राइंकॉ. पाबौ की टीम ने राइंकॉ कांडई की टीम को 3-2 से पराजित किया। कबड्डी बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कांडई विजेता रहा, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज नरधार उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में कांडई विजेता और नरधार उपविजेता रहा। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, ऊंची कूद, व्यायाम तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह नेगी ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ और राजकीय इंटर कॉलेज कांडई के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। उपविजेता राजकीय इंटर कॉलेज कांडई की टीम रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में निर्र्णायक की भूमिका कमल कंडारी, प्रवीन नेगी और जितेंद्र रावत ने निभाई। ऊंची कूद बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ के तरुण नरधार प्रथम, सिद्धार्थ कंडारी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में बबीता नरधार प्रथम और जानकी कंडारी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विपिन रावत, सुधीर तिलगवाल, उमा रावत, गणेश काला, रश्मि बिष्ट, कुलदीप सिंह, संजय पांडे, कुलदीप रावत, बसंती धरियाल, रजनी अण्थवाल, प्रताप नेगी, प्रकाश रावत, आकांक्षा जोशी, सुशीला पंवार, अनिल रावत, राजेंद्र गुसाईं, देवेंद्र तिलवाल, निर्मला तिलवाल, अमितिंद्र नेगी, सुषमा बिष्ट, रीना गुड़िया, मनमोहन चौहान और भगत सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *