आरसीडी मेमोरियल स्पोट्र्स टूर्नामेंट का समापन, करीब 80 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिवराजपुर स्थित आरसीडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय अंतरविद्यालयी आरसीडी मेमोरियल स्पोट्र्स टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल के बालक और बालिका दोनों वर्गों में बाल भारती स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मेजबान आरसीडी पब्लिक स्कूल दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर रहा।

टूर्नामेंट में करीब 80 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सात दिनों तक चली प्रतियोगिता में बास्केटबाल, वालीबाल और फुटबाल के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के पांचवें और छठवें दिन फुटबाल के रोमांचक मुकाबले हुए। बालक वर्ग में बाल भारती स्कूल ने प्रथम और आरसीडी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भी बाल भारती स्कूल प्रथम और आरसीडी पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वालीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डैफोडिल्स स्कूल ने प्रथम, राइजिंग सन स्कूल ने द्वितीय और एमकेवीएन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में एमकेवीएन प्रथम और राइजिंग सन स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक नेहा कंडवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा ढौंढियाल, निदेशक कपिल कंडवाल, कनिष्का ढौंढियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।