उद्घाटन मुकाबले में सिद्धबली पब्लिक स्कूल को 5-0 से दी शिकस्त, छ: मुकाबले खेले गए
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हेरिटेज एकेडमी में आयोजित तीसरी ब्रिगेडियर हेड सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज मेजबान टीम की जीत के साथ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हेरिटेज एकेडमी-ए ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिद्धबली पब्लिक स्कूल को 5-0 से पराजित किया।

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हेरिटेज एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एकेडमी के निदेशक कर्नल कुंवर अजय सिंह और प्रधानाचार्या डा. रूपमाला सिंह ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन छ: मुकाबले खेले गए। दूसरे मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल ने एमकेवीएन को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में नवयुग पब्लिक स्कूल ने ब्राइट कार्नर को 2-0 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में यूनिकस एकेडमी ने डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल को 2-1 से पराजित किया। पांचवें मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जेपी स्कूल को 2-0 से हराया, जबकि छठे मुकाबले में आरपी पब्लिक स्कूल ने डीएवी को 3-1 से शिकस्त दी। इस मौके पर विवेक ध्यानी, नीरज रावत, अंकुश नेगी, अरुण मोहन डोबरियाल और अंकित भंडारी मौजूद रहे।