कोटद्वार-पौड़ी

यमुनोत्री धाम में महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की मौत, पार्किंग में चोट लगने से हुए थे घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक यात्री की जानकीचट्टी पार्किंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री पार्किंग में ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मुुरलीधर सुखदेव पाटिल पुत्र सुखदेव पाटिल(67) निवासी साने गुरुजी कॉलोनी पारोल जिला जलगांव, महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान जानकीचट्टी पार्किंग में पत्थर पर ठोकर लगने के कारण वह गिर गए।
इस दौरान उनके सिर सहित अन्य शरीर के अंगों में भी चोटें आईं। आनन-फानन साथी यात्रियों और वहां पर मौजूद लोगों ने घायल मुरलीधर को यात्रा अस्पताल जानकीचट्टी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!