मालिनी वैली कॉलेज में चला पौधा रोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को पौधा रोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
अभियान का नेतृत्व कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह ने किया। कॉलेज की निदेशिका श्वेता रावत ने विद्यार्थियों को पौधा रोपण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रभा जोशी ने हरेला पर्व के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और उत्तराखंड की लोक परंपराओं की जानकारी दी। वहीं, प्रकाश चंद्र ने विद्यार्थियों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापिका नूतन कुकरेती ने हरेला और प्रकृति संरक्षण पर आधारित पारंपरिक गढ़वाली लोकगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभियान के तहत विद्यार्थियों ने आम, अमरूद सहित करीब 60 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर नीलम बिष्ट, मानसी, शकुंतला सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *