उत्तराखंड

धरना देकर प्रशासन से लगाई सुरक्षा व न्याय की गुहार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भूमाफिया और दबंगों की बुरी नजर से भूमि को बचाने के लिए गरीब ग्रामीण परिवारों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासन से उन्हें सुरक्षा व न्याय देने की गुहार लगाई है। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि मामले में तहसील प्रशासन को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ठाकुरदास पुत्र जयकिशन, कलावती पत्नी जयकिशन, सावित्री पत्नी सालिगराम, ष्ण कुमार, पुष्पेन्द्र और नरेन्द्र निवासी ग्राम पखुरनी बहेड़ी बरेली ने धरना देते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि वह वीरू नगला से पचास किमी दूर ग्राम पखुरनी बहेड़ी रहते है। इसी का नाजायज फायदा उठाकर ग्राम वीरू नगला और आसपास के कुछ भू माफिया व दबंग व्यक्ति उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते है। इसलिए आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोपी, पीड़ितों पर भूमि को अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने दिसंबर 2021 में तहसीलदार किच्छा व तहसील दिवस पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि वह पीड़ित ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते हुए असलहें लेकर भूमि पर खेती करने से रोकने में लगे है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है।
पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर बीते 31 अक्तूबर को बेमियादी धरना व भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आठ नवंबर तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद वह भूख हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। पूरा मामला संज्ञान में आया है। इस संबध में तहसील को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। पीड़ित पक्ष को पूरी तरह से कानूनी मदद दी जाएगी।
-कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी, किच्छा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!