देश-विदेश

पीएम बोले, यूरोपीय संघ से हमारी साझेदारी विश्व की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 वें भारत-यूरोपीय संघ (वर्चुअल) शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें कोरोना वायरस के कारण मार्च में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन रद्द करना पड़ा। यह अच्छा है कि हम आज वर्चुअल माध्यम से एक साथ आने में सक्षम हैं। उन्घ्होंने कहा कि सबसे पहले मैं यूरोप में कोरोना वायरस के कारण हुई क्षति के लिए संवेदना प्रकट करता हूं। आपके शुरुआती रिमार्क्स के लिए धन्यवाद। आप की तरह मैं भी भारत और ईयू के सम्बन्धों को और विस्तृत और गहरा बनाने के लिए प्रतिबद्घ हूं। इसके लिए हमें एक दीर्घ-कालीन रणनीतिक उद्देश्घ्यों को अपनाना चाहिए। इसके साथ-साथ एक कार्रवाई उन्मुख एजेंडा बनाना चाहिए, जिसे निर्धारित समय-सीमा में कार्यान्वित किया जा सके। बहुपक्षवाद, स्वतंत्रता, पारदर्शिता जैसे सार्वभौमिक मूल्य साझा करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे नागरिकों की सेहत और समृद्घि दोनों ही चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश पर विभिन्न प्रकार के दबाव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!