कोटद्वार-पौड़ी

पुलिस ने दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को भेजा जेल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : कल्जीखाल की पट्टी मनियारस्यूं क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म मामले में फरार दूसरे आरोपी को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गत शुक्रवार को सतपुली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी ने बताया कि एक गांव की महिला ने दो युवकों पर बीती 30 अक्टूबर को दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए 4 नवंबर को राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया कि दोनों युवकों ने 30 अक्टूबर को उसे सतपुली से घंडियाल जाने के लिए अपनी टैक्सी में बैठाया और अन्य सवारियों को रास्ते में उतार दिया था। इसके बाद दोनों युवकों ने रास्ते में महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने 4 नवंबर को राजस्व पुलिस में तहरीर दी जिस पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए रेगुलर पुलिस को भेजा। 7 नवंबर को मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। शुक्रवार को मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। फरार चल रहे दूसरे आरोपी योगेश उर्फ आकाश नेगी पुत्र यशवंत सिंह को सतपुली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शनिवार को उसके घर किसमोलिया आमतोला, पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को सीजेएम कोर्ट पौड़ी में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी और कांस्टेबल तेज सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!