शराब के नशे में सगे भाइयों के बीच मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकमणिपुर क्षेत्र में शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई आपस में गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर पत्थर बरसा रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की पहचान लोकमणिपुर निवासी विनोद और अमित के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों शराब के नशे में थे और आपसी विवाद के चलते झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *