प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।


प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विजेता प्रतिभागियों को पीटीए अध्यक्षा अंजना रावत, एसएमसी अध्यक्ष अनिल नेगी, ग्राम प्रधान काण्डई देवेन्द्र सिंह रावत, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री शुभम रावत, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक काण्डई, अनिल सिंह नेगी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजय रावत ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को विकसित भारत-2047 के निर्माण में सक्रिय सहभागिता एवं निरंतर सहयोग देने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *