जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : 15 सितंबर की शाम तोल्यों गांव के पास बाइक हादसे के बाद पूर्वी नयार नदी में लापता हुए ऋषभ का शव 13 दिन बाद सोमवार को खैरासैंण के निकट नयार नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

बता दें कि विगत 15 सितंबर को बाइक हादसे के बाद ऋषभ पूर्वी नयार नदी में लापता हो गया था। हादसे के बाद से ही ऋषभ की नदी में लगातार तलाश की जा रही थी। सोमवार को खैरासैंण के समीप कुछ लोगों को एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद शव की पहचान ऋषभ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।