छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। छात्र संघ चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में चुनाव के दौरान महाविद्यालय परिसर में अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को महाविद्यालय में स्टाफ, छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. विकास प्रताप ने प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। प्रो. योगेन्द्र चंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं से नियमों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, चुनाव संबंधी नियमों एवं दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर दिया गया। बैठक में सभी कर्मियों को मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया में उनके दायित्वों, आवश्यक सावधानियों तथा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. योगेन्द्र चंद्र सिंह, छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. विकास प्रताप, डॉ. विमल कुकरेती, डॉ. रोशनी असवाल, डॉ. हरिओम रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *