Uncategorized

प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के होंगे प्रयास: डॉ. बिष्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, नैनीताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने विकास खंड के अन्तर्गत बनाए राउमावि व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेठिया, राउमावि भूमियाधार क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा तथा प्रवासियों का हाल जाना। उन्होंने प्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वह उन्हें गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे और शासन-प्रशासन से भी इसके लिए मदद मांगी जायेगी। उन्होंने प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए क्वारंटाइन नियमों का पालन करने की अपील की। यहां ग्राम प्रधान गेठिया अमित कुमार, प्रधान भूमियाधार अनीता आर्या, बीडीसी सदस्य अंजलि बिष्ट, पूर्व प्रधान नवीन क्वीरा, ग्राम विकास अधिकारी रमेश कनवाल, एएनएम विद्या शुक्ला, सीएचओ सीमा मंडल, मुन्नी भाकुनी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!