आत्मा शांति की लिए की प्रार्थना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्यसमाज ध्रुवपुर की ओर से शांति यज्ञ कर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। आर्य समाज के प्रधान सुखदेव शस्त्री ने कहा कि देश में केंद्रीय मंत्री व प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूडी ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए। कहा कि उनके निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। कहा कि भुवन चंद्र खंडूडी महान व्यक्तित्व के धनी राजनेता रहे है। जिनको देश व प्रदेश में हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर राम प्रसाद कौशिक, परमानंद, उज्जवल सेमवाल, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, जयदेव, शेखरानंद, सदानंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *