जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र की जानकी महिला शक्ति की तरफ से 19 जून से ध्रुवपुर में एक बारात घर में रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन समिति की अध्यक्ष माया रावत ने बताया कि रामलीला मंचन शाम को 4 बजे से लेकर 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कहा कि महिला कलाकार ही रामलीला का मंचन करेंगें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रामलीला मंचन कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।