पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक

Spread the love

हल्द्वानी/भीमताल/रामनगर /कोटाबाग। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की हल्द्वानी शाखा के बैनर तले शुक्रवार को विभिन्न मांगों के लिए शिक्षकों ने बीआरसी धौलाखेड़ा में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। इसके लिए अधिनियम में पुख्ता संशोधन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: बहाल करने की भी पुरजोर मांग की। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक शाखा हल्द्वानी के अध्यक्ष मदन सिंह बर्तवाल ने किया। ज्ञापन चेतना बोरा के माध्यम से अधिकारियों को सौंपा गया। वहां संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, डिगर सिंह पडियार, पूरन नयाल, अमित जोशी, महेश कपिल, विजय कपिल, महिपाल राणा, कोषाध्यक्ष सुमन बिष्ट, महामंत्री अनुपमा बमेठा, हीरा सिंह टोलिया, चंदन सिंह कोहली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *