कोटद्वार-पौड़ी

पृथ्वी सिंह ने गुलदार को भागने पर किया मजबूर, हुए घायल

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विकासखंड पोखड़ा में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन गुलदार मनुष्य पर हमला कर रहा है। शुक्रवार को ब्लॉक के पाण्ड गांव में गुलदार ने गाय चराने गये एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोखड़ा में व्यक्ति का उपचार किया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी ने बताया कि पाण्ड गांव पट्टी तलाई प्रथम तहसील चौबट्टाखाल निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र स्व. कुंवर सिंह नेगी गांव के ही पास में गाय चराने गये थे। इसी दौरान झाड़ी में घात लगाकर छुपे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जैसे ही गुलदार ने पृथ्वी सिंह को नीचे गिराने की कोशिश की उन्होंने साहस का परिचय देते हुए हाथ में पड़े डंडे को गुलदार के मुंह में डाल दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जिससे गुलदार वहां से जगंल की ओर भाग गया। परिजनों ने लहुलूहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोखड़ा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनहें घर भेज दिया। पुष्कर जोशी ने बताया कि गुलदार के हमले में पृथ्र्वी ंसह के सिर, मुंह पर और गले पर नाखनू के निशान लगे हुए है। सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल लखेड़ा, कैलाश लखेड़ा, ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख भारत भूषण नेगी ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!