प्रो. काला, डॉ. बिजलवाण और भद्री पीएचएफ पिन से सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब अलकनंदा वैली (रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080) का छठा अधिष्ठापन समारोह मलेथा में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए धनेश उनियाल ने अध्यक्ष तथा अजय प्रकाश जोशी ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीता कालरा ने दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान प्रतिष्ठित व्यवसायी सुमन जोशी और रेनबो कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के निदेशक रिद्धिश उनियाल को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। डॉ. रीता कालरा ने क्लब को नए सामाजिक प्रोजेक्ट उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर प्रो. एसपी काला, डॉ. सुनील बिजलवाण और ई. सोहन लाल भद्री को पीएचएफ पिन से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने सहयोग का भरोसा दिलाया। संचालन सीए वेदव्रत शर्मा ने किया। इस मौके पर शालिनी पटवाल, लखपत भंडारी, प्रबोध घिल्डियाल, प्रो. एआर डंगवाल, प्रो. वाईपी रैवानी, प्रो. वाईएस फस्र्वाण, अनुज जोशी, रश्मि रावत, उमा घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

उत्कृष्ट कार्याें के लिए इन्हें मिला सम्मान
समारोह में रोटरी वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्लब और उसके सदस्यों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें डॉ. सुनील बिजलवाण को स्टार प्रेसिडेंट (जोन-20), नवल किशोर जोशी को बेस्ट सेक्रेटरी, आरती जोशी को बेस्ट को-पायलट, प्रो. एसपी. काला को आउटस्टैंडिंग रोटेरियन अवार्ड, सीपी जुगरान को आरवाईएलए अवार्ड, डॉ. वरुण बड़थ्वाल को जोनल रिकॉग्निशन अवार्ड तथा पूनम जोशी को मोस्ट एक्टिव रोटेरियन सम्मान मिला। क्लब को भी सर्वश्रेष्ठ आरवाईएलए, अधिकतम टीआरएफ योगदान, सर्वश्रेष्ठ वाटर कूलर प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस परियोजना सहित कई पुरस्कार मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *