पार्षदों को 25 हजार व महापौर को पचास हजार रुपये मानदेय देने का प्रस्ताव पास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देहरादून की तर्ज पर कोटद्वार में भी पार्षदों को 25 हजार व महापौर को पचास हजार रुपये मानदेय देने का प्रस्ताव पास किया गया है। इस दौरान भारत सरकार की नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
मंगलवार को महापौर शैलेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि लोकसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया, जिसके चलते इसे पारित नहीं होने दिया गया। इस मुद्दे को लेकर बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें पार्षदों का मानदेय 25 हजार रूपये तथा महापौर का मानदेय 50 हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव शामिल रहा। साथ ही नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित पुराने भवन को ध्वस्त कर नए कार्यालय भवन के निर्माण, मैसर्स अभिनंदन फैसिलिटी सर्विस आउटसोर्स एजेंसी के अनुबंध की अवधि एक वर्ष बढ़ाने तथा झंडाचौक के निकट पायनियर दुकान के पास जल निकासी के लिए आरसीसी पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *