जयन्त प्रतनिधि।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन सहित अन्य संगठनों की ओर से तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे बलदेव सिंह आर्य की 114वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा में दिए गए बलदेव सिंह आर्य के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बलदेव सिंह आर्य गढ़वाल के प्रथम सांसद थे। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बलदेव सिंह आर्य का जीवन समाज सेवा में समर्पित रहा। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। आर्य को महान स्वतंत्रता संगाम सेनानी बताते हुए संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि समाज सेवा में दिए गए बलदेव सिंह आर्य के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मूल निवासी व उपेक्षित समाज का नेतृत्व करते रहे। इस मौके पर डा. सोहन लाल, मयंक कोठारी, एमएल भारती, मीना बछवाण, गीता नेगी, परशुराम, गीता सिंह, हेमलता नेगी, सुरेंद्र लाल आर्य आदि मौजूद रहे। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुगड़्डा की ओर से भी दुगड्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्युरा, जयद्रथ आर्य, राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, पूरण सिंह, हरेंद्र रावत, राकेश रावत, पीयूष कैंत्युरा, अशोक रावत, कुंदन सिंह, संदीप भट्ट, सुनीता देवी, मंजू देवी, पूनम शाह, बलवीर सिंह, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।