गुलदार ने महिला पर मारा झपटा, दहशत में ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार आये दिन लोगों पर हमला कर रहा है। मंगलवार को एकेश्वर ब्लॉक के भरपूर गांव में गुलदार ने एक महिला पर झपटा मार दिया। गनीमत रही की ग्रामीणों के शोर से गुलदार बाघ गया। दिन दहाड़े गुलदार के महिला पर झटपा मारने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्राम पंचायत प्रधान भरपूर पूनम देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग दस बजे गुलदार ने महिला पर झपटा मार दिया। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार भाग गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, सूचना पर विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचें। ग्राीमणों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि गांव के आसपास लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग अधिकारी दमदेबल को ज्ञापन देकर शीघ्र ही गांव में गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *