21 मई को खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : आगामी 21 मई को भगवान मद्महेश्वर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेगें। केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर मंदिर स्थित सभामंडप में विराजमान होगी। उन्होंने बताया कि 19 मई को भगवान मद्महेश्वश्वर की उत्सव डोली प्रात: ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 20 मई को डोली रांसी से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु गौंडार पहुंचेगी। मुख्य कार्याधिकारी के अनुसार 21 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली ग्राम गौंडार से प्रात: प्रस्थान करेगी तथा कर्क लग्न में श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *