कोटद्वार-पौड़ी

पुण्य तिथि पर गढ़वाली को किया याद 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स के शांतिपूर्ण विद्रोह ने अंग्रेजों को अंदर तक हिला कर रख दिया था।
गुरूवार को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, शैलेश बिष्ट, चंद्र प्रकाश जदली, मनोज गुसांई, अमित भरद्वाज, राजेश रावत ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के महानायक के रूप में याद किया जाता है। 23 अप्रैल 1930 को हवलदार मेजर चन्द्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में रॉयल गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिये लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। बिना गोली चले, बिना बम फटे पेशावर में इतना बड़ा धमाका हो गया कि एकाएक अंग्रेज भी हक्के-बक्के रह गये, उन्हें अपने पैरों तले जमीन खिसकती हुई सी महसूस होने लगी। (

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!