कोटद्वार-पौड़ी

पुण्यतिथि पर सर जीन हेनरी ड्यूनेंट को किया याद

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद पौड़ी गढ़वाल की ओर से रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की पुण्यतिथि पर कोविड-19 अनुरूप व्यवहार परिवर्तन जन आंदोलन के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क वितरित किये।
भारतीय रेडक्रॉस सोसइटी के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। जिसकी स्थापना जेनेवा में 1863 में सर जीन हेनरी डयूनेंट के द्वारा समाज के जरूरतमंद, युद्ध पीड़ित, आपदा प्रभावित तथा दुर्घटना में घायल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुई थी। 8 मई 1828 को जेनेवा में पैदा हुए ड्यूनेंट की मृत्यु 30 अक्टूबर 1910 को हुई थी। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उन्हें 1901 को हुई थी। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उन्हें 1901 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुष्कर्र ंसह नेगी ने शिवपुर क्षेत्र में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए मास्क पहनने, हाथोंं की नियमित सफाई रखने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दो गज की सामाजिक दूरी बनाकर रखते हुए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने जरूरत मंद लोगों को स्वयं के संसाधनों से मास्क वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!