Uncategorized

पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल की मौजूदगी में थामा कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के न्याय पंचायत बमनस्वाल और पनुवानौला में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विस अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल मौजूद रहे। कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास के कार्य ठप है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत योजनाओं को वर्तमान की भाजपा सरकार काटने में लगी है। वहीं इन दिनों मंहगाई अपने चरम पर है। इससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। इस दौरान बूथ कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। जिनका पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पूरन सिंह बिष्ट, दिवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, हीरा डोलिया, हरीश गैलाकोटी, नरेंद्र बनौला, वीके पांडे, दिवान राम आर्या, राजेंद्र बनौला, पूरन पाटनी, गीता बिष्ट, गणेश प्रसाद, निरंजन शर्मा, कुंदन सिंह रौतेला, अर्जुन सिंह, बहादूर राम, हरिमोहन भट्ट, बिशन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!