कोटद्वार-पौड़ी

्रपूर्व मंत्री ने बेस चिकित्सालय में जाना भर्ती मरीजों का हाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– प्रदेश सरकार पर लगाया बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न होने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने मंगलवार को राजकीय बेस चिकित्सालय में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार दिये जाने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान न दिये जाने का आरोप लगाया।
मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल जानते हुए प्रत्येक वार्ड का भ्रमण करते हुए कहा कि वर्तमान में चिकित्सालय में कार्डिक यूनिट एवं बर्न यूनिट न होने मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से बेस चिकित्सालय का भव्य निर्माण करवाया गया। उसी वक्त चिकित्सालय में कार्डिक एवं बर्न यूनिट के लिए भी वार्डों का निर्माण करवा दिया गया था। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद उक्त निर्माण कार्य अधूरा रह गया था, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अभी तक बेस चिकित्सालय में कार्डिक एवं बर्न यूनिट को स्थापित नहीं किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि यदि बेस चिकित्सालय में बर्न यूनिट स्थापित होता तो करंट से झुलसे मरीजों को समय से इलाज मिल जाता और उनकी जिंदगियों को बचाया जा सकता है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने मकानों के ऊपर झूलते हुए तारों के लिए भी विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की ओर से झूलते हुए तारों एवं खंभों पर करंट की शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत विभाग तत्काल हरकत में नहीं आता है। जिससे अक्सर दुर्घटनाओं की सूचनाएं मिल रही है। कहा कि झंडीचौड में भी एक मजदूर की मौत भी विद्युत विभाग की लापरवाही का ही नतीजा है। उन्होंने विद्युत विभाग से क्षेत्र में मकानों के ऊपर झूलते हुए तारों को ठीक करने एवं करंट की संभावना वाले क्षेत्रों में जर्जर पोलों को शीघ्र बदलने की भी बात कही है। यदि विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर डा. जेसी ध्यानी, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, प्रदीप नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, जितेंद्र भाटिया मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!