कोटद्वार-पौड़ी

पूर्व विधायक सुन्दरलाल मंद्रवाल के निधन पर जताया शोक

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सुन्दरलाल मंद्रवाल के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। सुन्दरलाल मंद्रवाल पौड़ी विधानसभा से दो बार विधायक एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री भी रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही आरोपियों को फास्ट ट्रैक के माध्यम से फांसी की सजा दिये जाने की मांग की।
गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए  वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता सुन्दर लाल मंद्रवाल के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह कर्मठ एवं कुशल नेतृत्व करने वाले नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में पौड़ी विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कर ऐतिहासिक कार्यो को अंजाम दिया है। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी कहा कि सुन्दर लाल मंद्रवाल के आकस्मिक निधन से कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है, उनके रिक्त स्थान को भरा जाना संभव नहीं है। उन्होंने दु:ख की घड़ी में परिजनों को सामथ्र्य प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृपाल सिंह, महावीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, विजय नारायण सिंह, राजेन्द्र गुसांई, पुष्कर सिंह, हेमचंद्र पंवार, जितेन्द्र भटिया, डा़  हरीश प्रजापति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!