Uncategorized

क्वारंटाइन सेंटरों को सेनेटाइज कराया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, विकासनगर। सहसुपर ब्लाक में बने क्वारंटाइन सेंटरों को बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने अपनी देखरेख में सेनेटाइज कराया। इसके साथ ही विधायक ने ग्रामीणों को भी भयमुक्त माहौल में रहने की सलाह दी। कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों के पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। जिससे इन सेंटरों में रखे गए लोग बाहर के लोगों के संपर्क में नहीं आ पाएंगे। बताया कि सेंटर में जो लोग ठहरे हुए हैं, वे कोरोना संक्रमित नहीं हैं। बल्कि उन्हें एहतियात के तौर पर यहां रखा गया है। ऐसे में आसपास के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।विधायक ने अपनी देखरेख में बिधौली, कंडोली और गुसाई गांव के बारह क्वारंटाइन सेंटरों को सेनेटाइज कराया। विधायक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण क्वारंटाइन सेंटर को सेनेटाइज नहीं किए जाने की शिकायत कर रहे थे। हालांकि प्रशासन की ओर से सेंटरों को सेनेटाइज करने की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके क्वारंटाइन सेंटर के आसपास की ग्रामीण बस्तियों के लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया क्वारंटाइन सेंटर में प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लिहाजा आसपास के ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। बताया कि क्वरंटाइन होम में रखे गए लोगों का प्रत्येक दिन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति में बीमारी के लक्षण मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया जाता है। ऐसे में क्वारंटाइन सेंटर के आसपास रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का डर मन में नहीं रखना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि बीमारी कोई भी व्यक्ति जानबूझ कर अपने शरीर पर लेकर नहीं आता है। लिहाजा बीमार व्यक्ति के साथ मानवीय व्यवहार करना सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि वे खुद अपनी देखरेख में क्वारंटाइन सेंटर को सेनेटाइज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!