राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार के मुक्केबाजों ने दिखाया दम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में छ: पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्टेडियम में खुशी का माहौल है।


स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि प्रतियोगिता में पार्थ सिंह ने 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और शौर्य रावत ने 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सलोनी ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर कोटद्वार का नाम रोशन किया। वहीं शालनी ने 54 से 57 किलोग्राम में रजत, दीपिका ने 42 से 45 किलोग्राम और अपेक्षा ने 44 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अगले माह होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच खुशबू, शारीरिक प्रशिक्षक अनीता बिष्ट, सचिन कुमार, विनोद पंत, वीरेंद्र भंडारी, महेश कुकरेती सहित स्टेडियम के अन्य प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *