वाद विवाद में रचना तो निबंध में सलोनी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में जी-20 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित भ्रष्ट्राचार उन्मूलन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में रचना ने पहला, श्वेता ने दूसरा व सोनाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय राजनीति में भ्रष्ट्राचार विषय पर निबंध प्रतियोगिता में सलोनी ने पहला, रचना ने दूसरा व श्वेता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. विदया राय ने छात्र-छत्राओं को भ्रष्ट्राचार से हो रहे विश्वव्यापी नुकसान के बारे में जानकारी दी। डा. सुशील, राज ममता, डा. ऋषि कांत प्रजापति, आशा आर्य ने भ्रष्ट्राचार उन्मूलन विषय पर जानकारी दी। इस मौके पर असिस्टेंट प्रो. रमेशचंद्र रडवाल, कुलदीप सिंह, पंकज सिंह, कुसुम देवी, हेमलता देवी, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *