देश-विदेश

राहुल गांधी बोले प्रियंका गांधी पीछे नहीं हटेंगी और न्याय के लिए संघर्ष करती रहेंगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जिन्हें कथित तौर पर लखीमपुर खीरी जाते समय गिरफ्तार किया गया था, पीछे नहीं हटेंगी और न्याय के लिए संघर्ष करती रहेंगी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे.।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के कई विपक्षी नेताओं का भी आज लखीमपुर खीरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा को हरगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा पीडितों के परिजनों से मिलने उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जिले की ओर जा रही थीं।
बघेल ने ट्वीट किया, ‘एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ हैं। किसानों की हत्या के बाद अब लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार भी छीने जा रहे हैं.’।
गृहराज्य मंत्री के बेटे पर आरोप
कई किसान संघों की एक संयुक्ता संस्था किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई, जिससे चार किसानों की मौत हो गई, साथ ही कई किसान घायल हुए हैं। हालांकि, आशीष मिश्रा ने एसकेएम के आरोपों का खंडन किया और कहा कि वह उस जगह पर मौजूद नहीं थे जहां घटना हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि रविवार को लखीमपुर खीरी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!