देश-विदेश

”कांग्रेस के लिए समस्या हैं राहुल गांधी: सीएम शिवराज ने विपक्षी पार्टी को याद दिलाई विवादित टिप्पणियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम चौहान न राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए समस्या बताया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया, जब आप अपने मुंह से मोदी जी के जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।”
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किया, ”जिस ढंग से राहुल गांधी ने जाति का अपमान किया है, ओबीसी का अपमान किया, आपको किसने हक दिया ओबीसी को अपमानित करने का।”
सीएम चौहान ने सवाल किया कि क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है? क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा। आप अपने आप को राजा-महाराजा से कम नहीं समझते हैं। यह ताला आपके मुंह पर उस समय लगना था, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया। आप क्या-क्या बोलते हैं। आश्चर्य होता है, आपने कहा कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।
चौहान ने कहा कि आपने संसद का अपमान किया। आपने संसद सदस्य रहते हुए, संसद में कुछ कहकर जिस ढंग से आंख मारी थी, वह पूरे हिंदुस्तान ने देखी थी। क्या यह सासंद की गरिमा है..? पूरे देश ने देखा है आप विवादित बयान पहले भी देते रहे हैं। पंजाब के युवाओं का, यूपी के युवाओं का आप ने मजाक उड़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने (राहुल) सवाल उठाए, सेना पर भी आप ने सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि जब आपके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी हुआ करते थे, एक आर्डिनेंस किस ढंग से फाड़कर उनका अपमान किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!