उत्तराखंड

पिथौरागढ सहित जनपद के कई हिस्सों में बारिश,ओलावृष्टि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। मानसरोवर यात्रा मार्ग में भी कई जगह हिमपात हुआ है। सीमांत जनपद में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड का असर तेज हो गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में सुबह से मौसम साफ रहा कई जगह हल्के बाद छाए रहे। बाद में बादलों से आसमान के घिर जाने के बाद गरज चमक के साथ जिला मुख्यालय में बारिश व ओलावृष्टि हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए जन जीवन भी प्रभावित रहा। मुनस्यारी में भी बारिश के कारण लोग परेशान रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्र राजरजंभा, नामिक, मिलम के साथ गुंजी, फिलम और उससे लगे इलकों में बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी में मौसम के रंग बदलने से पर्यटकों को भी परेशानी हुई। मदकोट,धारचूला, अस्कोट, नाचनी, गंगोलीहाट, बेरीनाग आदि क्षेत्र में फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। धूरातोली ग्राम पंचायत में ओलावृष्टि व बिजली गरजने से पांच बकरियों की मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि आपदा के नुकसान का आकलन कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी। झूलाघाट में आधे दिन बाद हल्की बूंदा बादी हुई। तेज हवाओं के चलने से यहां के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनपद के गंगोलीहाट, बेरीनाग, धारचूला, थल,डीडीहाट में भी बादल छाए रहे। कई जगह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।
फल, सब्जियों को नुकसान: ओलावृष्टि से यहां फल, सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। किसान पहले से ही मौसम की मार झेल रहे हैं। ऐसे में अब ओलावृष्टि ने आडृ, पुलम, खुमानी के फलों के साथ ही अब सब्जी उत्पादकों को भी कहीं का नहीं छोड़ा है। लगातार मौसम की मार के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलने को विवश होना पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!