देवाल में झमाझम बारिश
चमोली। देवाल क्षेत्र में दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बुधवार को सुबह से क्षेत्र में हलकि बारिश शुरू हुई व दिन भर झमाझम बारिश होती रही। बारिश से तापमान में भारी गिरावट आया हैं। इस गर्मी के मौसम में भी ठंड का एहसास हो रहा है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहन रहे है। उच्चहिमालयी क्षेत्र रूपकुंड बगुवावासा, पातरनैचड़ी वेदनी बुग्यालों के बर्फबारी से निचले इलाकों में बारिश के साथ ठंड़ी हवांए चल रही हैं। किसान बृजमोहन गडिंया, हीरा पहाड़ी, त्रिलोक सिंह, भैरव दत्त, मोहन सिंह का कहना है बेमौसमी बारिश से किसान अब परेशान है। खेती का काम करने में परेशानी हो रही है। खरीफ की फसल बोने के लिए खेत गीले होने से हल नहीं लगा पा रहे हैं।