उत्तराखंड

आज खेल मंत्री से और कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे रुद्रपुर मनोज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। टोक्यो पैरालंपिक में पैराबैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले रुद्रपुर के लाल मनोज सरकार दिल्ली लौट आये हैं। मनोज गुरुवार (कल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहले बुधवार (आज) को वह खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे। इस दौरान पैरालंपिक में पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ी भी साथ होंगे। टोक्यो में जापान के दाईसुके फुजीहारा को 2-0 से शिकस्त देकर मनोज सरकार ने कांस्य पदक हासिल किया है। पदक जीतने के बाद सोमवार देर शाम मनोज भारत लौट आये। अभी वह दो-तीन दिन दिल्ली में ही रहेंगे। मनोज ने बताया कि आठ सितंबर को पैरालंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनका खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और फिर नौ सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय है। मनोज ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर वह खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना कांस्य पदक मां जमुना सरकार को समर्पित किया है। कहा कि उनकी जीत के पीछे उत्तराखंड और देश के लोगों का आशीर्वाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!