श्रीनगर गढ़वाल : विश्व हिंदू परिषद प्रकल्प के तत्वावधान में लक्षमोली कंडोलिया में आयोजित श्रीराम कथा में गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर कथावाचक अरविंद भाई ओझा ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रावण का अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना। मनुष्य को अहंकार और अधर्म से दूर रहकर सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आदर्श ग्रंथ है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में डूबे नजर आए। आयोजन में भारत गगन अग्रवाल, रविंद्र जोशी, नीरज शर्मा, नरेश कोठियाल, मुकेश लखेड़ा, लक्षमोली प्रधान सुरेश नेगी आदि सहयोग दे रहे हैं। (एजेंसी)