Uncategorized

रंगकर्मी राम सिंह रावल का निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। 16वर्ष की उम्र से प्रसिद्ध हाटकाली की रामलीला में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले रंगकर्मी राम सिंह रावल का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है। रावलगांव के रंगकर्मी राम सिंह रावल ने 1971में 16वर्ष की उम्र में रामलीला में अभिनय शुरू किया था। तब से उन्होंने सीता, लक्ष्मण, राम, मेघनाथ, हनुमान, खर, जनक, अंगद सहित विभिन्न पात्रों का अभिनय कर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके अभिनय को देखने लोगों की भीड़ जुटी रहती थी। रामलीला के साथ साथ होली से इनका गहरा लगाव था। ग्राम प्रधान रहते हुए उन्होंने गांव को नई दिशा देने का काम भी किया। लेकिन बीते मंगलवार को 66वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मुकेश रावल, सूबेदार होशियार रावल, कल्याण रावल, गिरीश रावल, कालिका रावल, हरगोविंद रावल, व्यापारसंघ जिलाउपाध्यक्ष नवल रावल, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद गुड्डू सहित कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!