रानीखेत में सबसे अधिक 24 एमएम बरसे मेघ

अल्मोड़ा। जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में गुरुवार सुबह आठ बजे तक सबसे अधिक बारिश रानीखेत में 24 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 14 एमएम, द्वाराहाट 18 एमएम, चौखुटिया 21 एमएम, और सल्ट में 5़5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते बढ़ती उमस से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं बारिश के बाद मलबा आने से पिपना- मानहेट मार्ग में आवागमन ठप पड़ गया। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाकर मार्ग को खोलने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *