श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ, नगर इकाई श्रीनगर गढ़वाल की आम बैठक गुरूवार को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एसएन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ सहायक बीरेंद्र लाल टस्टा को संरक्षक, प्रधान सहायक रविंद्र सिंह रावत को नगर अध्यक्ष, प्रधान सहायक धन सिंह रावत को नगर सचिव, कनिष्ठ सहायक दीपक सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। (एजेंसी)