रविंद्र सिंह बनें डीसीडीएफ के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न समितियों के लिए छ: डेलीगेट्स का भी चयन किया गया।
मंगलवार को आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के डेलीगेट्स के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी सोमनाथ गर्ग ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 12 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। जांच के दौरान एक नामांकन आपत्ति के कारण निरस्त कर दिया गया, जबकि एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में 10 प्रत्याशी ही शेष रहे और सभी का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *