दिव्यांगजनों को फल, वस्त्र वितरित कर दी सहायता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिवपुर स्थित रोशनी आर्य मदन लाल आर्य स्मृति ट्रस्ट की ओर से नजीबाबाद के मूसेपुर स्थित सुगंध संस्थान में दिव्यांगजनों को फल एवं वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय मदनलाल आर्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संस्थान में रह रहे दिव्यांगजनों को फल और कपड़े वितरित किए गए। ट्रस्ट की ओर से संस्थान के संचालन में सहयोग के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। सुगंध संस्थान की प्रबंधक कमलेश आर्य ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुसार संसार का उपकार करना आर्य समाज का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि दीनदु:खियों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। जनसहयोग से ही संस्थान में दिव्यांग विद्यालय, वृद्धाश्रम और बेसहारा लोगों की सेवा का कार्य निरंतर संचालित हो रहा है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, गरिमा आर्य, सिद्धार्थ आर्य, पूजा आर्य और गजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *