उत्तराखंड

प्रादेशिक सेना में निकली भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। 127 प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) पर्यावरण बल, गढ़वाल राइफल्स में अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक नए भर्ती की जाएगी। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग की भूतपूर्व महिला कर्मचारी हिस्सा ले सकेंगी। इस राज्य सैन्य बल के कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि योग्य अभ्यार्थी दस्तावेजों के साथ नौ अक्तूबर को सुबह छह बजे शारीरिक मापदण्ड परीक्षण और मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचे। भूतपूर्व सैनिको (उत्तराखण्ड के मूल निवासी) व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग के भूतपूर्व महिला कर्मचारी के लिये सिपाही जनरल ड्यूटी 106 पद, सिपाही रसोईया एक पद और सिपाही बढई एक पर भर्ती होगी। भूतपूर्व सैनिकों जो पेंशन पा रहे हैं भर्ती में शामिल होने के लिए रिटायर हुए 5 साल से ज्यादा नहीं होने चाहिए। जवान की नौकरी करने की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गयी है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग की वही भूतपूर्व महिला कर्मचारी शामिल हो सकती है, जिन्होंने बीस साल की नौकरी पूरी की हुई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!