कोटद्वार-पौड़ी

कंट्रोल रूमों से हो रहा शिकायतों का निस्तारण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधानसभा चुनाव के तहत बनाए गए कंट्रोल रूमों में नियमित रूप से कार्मिक अपनी सेवाएं दे रहें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी समय-समय पर कंट्रोल रूमों का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिकों से प्रतिदिन की जानकारी हासिल कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के तहत एमसीएमसी कंट्रोल रूम, निर्वाचन कंट्रोल रूम, 1950 कंट्रोल रूम, सी-विजिल सहित अन्य कंट्रोल रूम बनाए गए है। कंट्रोल रूम 1950 से मिली जानकारी के अनुसार मतदाता सूची में दर्ज नाम व निर्वाचन संबंधित अन्य जानकारी लेने हेतु लोगों द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसमें अब तक 1783 लोगों ने वोटर आईडी सुधार संबंधित जानकारी, मतदाता सूची व अपने नाम की जानकारी ली है। साथ ही सी-विजिल कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार संहिता का उल्लंघन हेतु जिले के सभी विधानसभाओं से कुल 3292 शिकायतें दर्ज हुई है। जिसमें संबंधित विधानसभा के आरओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया है। वहीं सुविधा पोर्टल से ऑनलाइन माध्यम से अभी तक कुल 389 परमिशन विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!