रुड़की। लाठरदेव हुण गांव के पास एक नाले में गोवंशीय पशुओं के बड़ी मात्रा में अवशेष मिलने से हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कट्टे में भरे अवशेष बाहर निकालवाए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबवा दिया और तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव लाठदेवा हुण में गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने नाले में गोवंशीय पशुओं के बड़ी संख्या में अवशेष देखे और सूचना हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही हिन्दू सेना अनुज कुमार बजरंगी, जुगनू पंडित, निखिल पंडित, शगुन चौधरी, दीपक शर्मा, प्रणव चौधरी,ख् आशु पंडित, लकी कुमार और विशाल कुमार आदि बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।