जेल कैंपस के पास गड्ढे में फंसे गौवंश का रेस्क्यू

Spread the love

अल्मोड़ा। जेल कैंपस के पास एक गहरे गड्ढे में फंसे गौवंश को फायर सर्विस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना गुरुवार रात की है। फायर स्टेशन अल्मोड़ा को रात करीब 8:07 बजे सूचना मिली कि जेल कैंपस के समीप एक गौवंश पिट में गिरकर फंस गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर गौवंश गहरे गड्ढे में फंसा मिला। फायर यूनिट ने राहत एवं बचाव उपकरणों की मदद से गड्ढे को खोला और रस्सियों के सहारे गौवंश को सुरक्षित बांधकर बाहर निकाला। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गौवंश को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान पार्षद अमित शाह, मोनू, अभिषेक जोशी, अर्जुन बिष्ट तथा नगर निगम कर्मचारी खष्टी बल्लभ पाण्डेय आदि सहित एलएफएम किशन सिंह, एफएस डीवीआर विपिन बडोला, फायरमैन जीवन जोशी, महमूद अली, दीपक मार्शल और डब्ल्यूएफएम रश्मि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *