आरटीओ ने डीएम मिश्रा को भेंट की 8 प्रेरणादायक पुस्तकें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : ज्ञान के प्रसार और युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान को संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने नई गति दी।
इस अभियान के तहत बिष्ट ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को 8 महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें कलेक्टरेट पुस्तकालय में रखी जाएंगी, जिससे अधिकारी, कर्मचारी और आमजन लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर आरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि किताबें किसी भी समाज की तरक्की की नींव हैं। एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान का मकसद हर घर तक ज्ञान पहुंचाना है। अगर हर व्यक्ति एक पुस्तक दान करे तो हमारे जिले में ज्ञान का बड़ा पुस्तकालय बन सकता है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये पुस्तकें व्यक्तित्व विकास, वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने अन्य अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान से जुड़कर पुस्तकें दान करने की अपील की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *