उत्तराखंड

बाजपुर ब्लक कार्यालय में भाजपाइयों का हंगामा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। ब्लक में तैनात एक जेई पर मनरेगा के काम में घोटाला करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि सूचना मांगे जाने के बाद भी जानकारी नहीं दी गई। इससे नाराज प्रधान संघ के अध्यक्ष महेश राठौर ने भाजपाइयों के साथ ब्लक में हंगामा किया। उन्होंने बीडीओ का घेराव कर जल्द जानकारी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गांव टांडा अमीचंद के ग्राम प्रधान महेश राठौर प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं। इन्होंने एक जेई पर मनरेगा के विकास कार्यों में घोटाला करने का आरोप लगाकर पूर्व में जांच की मांग की थी। आरोप है कि अभी तक न तो ब्लक स्तर से जांच शुरू हुई और न ही उन्हें कोई सूचना दी गई। बुधवार को महेश राठौर अपने साथ भाजपा मंडल और ग्रामीण कार्यकारिणी को साथ लेकर ब्लक पहुंचे। यहां इन लोगों ने बीडीओ सुरेश पंत का घेराव करते हुए कहा लंबा समय हो गया है, लेकिन न तो अभी जांच शुरू हुई है और न ही उन्हें सूचना दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा उनके पास दो विकल्प हैं या तो उनकी शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई हो नहीं तो वह ब्लक अधिकारियों के खिलाफ धरना देंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा धामी सरकार जीरो टलरेंस वाली सरकार है। उस सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को सपोर्ट करना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है। मौके पर विकास गुप्ता, खीम सिंह दानू, उमा जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, बिट्टू चौहान, जयंत जैन, हरीश वर्मा, एनडी जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!