बिग ब्रेकिंग

रूस ने परमाणु संयंत्र के करीब दागी मिसाइल, चार बच्चों समेत 12 लोग घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कीव, एजेंसी। यूक्रेन के दक्षिण में स्थित वोजनेसेंस्क कस्बे में रूसी मिसाइल हमले में चार बच्चों समेत 12 लोगों के घायल होने की खबर है। रूस का यह मिसाइल हमला यूक्रेन के दूसरे बड़े परमाणु संयंत्र पिव्डेनोक्रेन्स्क परमाणु संयंत्र से 30 किलोमीटर दूर हुआ है। यूक्रेन ने इसे रूस के परमाणु आतंकवाद की संज्ञा दी है। मीकोलईव के गवर्नर विटाली किम ने बताया है कि हमले में पांच मंजिला अपार्टमेंट और कुछ अन्य मकानों को नुकसान हुआ है।
यूक्रेन के अनुसार उसके चार चालू परमाणु संयंत्रों पर रूसी सेना शुरू से कब्जे की कोशिश कर रही है। सबसे बड़ा जपोरीजिया का परमाणु संयंत्र उसके नियंत्रण में चला गया है, बाकी पर कब्जे के लिए रूसी सेना अक्सर हमले करती रहती है। इधर खार्कीव में रूसी हमलों में हाल के कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
इस बीच जपोरीजिया परमाणु संयंत्र के करीब यूक्रेनी सेना की गोलाबारी पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात कर उन्हें खतरे के बारे में बताया है। कहा है कि अगर यूक्रेन को रोका न गया तो किसी भी दिन परमाणु दुर्घटना हो सकती है और उसकी चपेट में यूक्रेन सहित यूरोप का बड़ा हिस्सा आ सकता है।
रूसी हमले से बर्बाद हुई यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अमेरिका उससे बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की खरीद कर रहा है। अमेरिका ने यूक्रेन को डेढ़ लाख टन खाद्यान्न का क्रय आदेश दिया है। इसके तहत अमेरिका को आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। अमेरिका इस खाद्यान्न की आपूर्ति अपने कुछ प्रांतों और अन्य जरूरतमंद देशों को करेगा। यह जानकारी विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रमुख डेविड बेस्ले ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!