जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी के 01 ईनामी अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने महिला से 1,34,999 रुपये की ठगी की थी। थाना कोटद्वार द्वारा इस वर्ष अब तक नौ इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोतवाली कोटद्वार पर निम्बूचौड निवासी एक महिला द्वारा तहरीर दी गयी थी कि उसके रिखणीखाल स्थित बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1,34,999 रुपये की ठगी कर ली गयी है। वादनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पर धारा-318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त को धारा 35(3) बीएनएसएस के माध्यम से बयान देने हेतु बुलाया गया था, किंतु अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ। अभियुक्त के उपस्थित ना होने पर अभियुक्त का गैर जमानती वारण्ट व कुर्की की उद्दघोषणा जारी करवायी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त पर दो हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि अभियुक्त अब्दुल रज्जाक उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल कादिर निवासी जे-02, अजहर मौहल्ला, बागान लेन, गार्डेन रीज, फतेहपुर विलेज रोड, कोलकत्ता पश्चिम बंगाल हाल निवासी ई-2-98, काली माता मन्दिर, लेन रामदासहाती, मकालहाती मौजा, महेशतल्ला, थाना रविन्द्रनगर, कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल को माजेरहाट नियर मेंडो रेलवे स्टेशन कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साउथ 24 परगना अलीपुरे, पश्चिश्चम बंगाल में पेश किया गया। मा0 न्यायालय से 05 दिन का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। अभियुक्त को शनिवार को मा0 न्यायालय कोटद्वार में पेश किया गया। मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस के रिमाण्ड पर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कलालघाटी राजाराम डोभाल, हेड कांस्टेबल उत्तम सिंह शामिल थे।